Posts

मुंगेर की यात्रा /भाग - 1

Image
          मुंगेर की यात्रा                       भाग - 1   आज दिनांक - 01 अप्रैल 2024  मेरा नाम ( हर्ष राज) PTEC खड़गपुर, मुंगेर में FLN 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु चयन हुआ था। मुझे वहां जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी थी और पंजीकरण भी करवाना था, जो मैं गया और अपना सारा कागजी काम पूरा किया ।           फिर 2 अप्रैल को निर्वाचन प्रशिक्षण हेतु भी मेरा दिया गया था जो मैंने एक आवेदन देकर छुट्टी ले लिया, फिर जोरों से भूख लगी हुई और समय 11:30 am हुआ था। दोपहर के खाने का समय 12:30 pm था , समय पर खाना खाया जो की बहुत ही स्वादिष्ट था। फिर वहां से अपनी धन्नो के साथ सैर करने निकल गया।                       खड़गपुर झील  चित्र 1 चित्र 2                  बिना समय गवाएं , धन्नो में चाबी लगाया और निकल गया लगभग 7 KM के बाद खड़गपुर झील मिल ही गया। यह क्षेत्र संथाली क्षेत्र है, आज भी लोग पहाड़ों और जंगलों से सूखे लकड़ी को इकठ्ठा करके जलावन के लिए लाते हैं जिसमें मैंने देखा महिलाएं ही थी सभी के सभी, झील के तरफ गया जो की पथरीला रास्ता है किसी तरह से अपनी धन्नो को पहाड़ पर चढ़ाया , वहां कुछ दूर जाके सड़क म